रामेश्वरम् सहित 2 धाम, गंगासागर, तिरुपति,कन्याकुमारी, तीर्थ यात्रा
झांसी दिल्ली जयपुर या आपके अपने शहर से ट्रेन द्वारा बैजनाथ धाम जसीडीह को प्रस्थान
बैजनाथ धाम दोपहर आगमन होटल में नहा धोकर मंदिर दर्शन के लिए प्रस्थान एवं रात्रि विश्राम बैजनाथ धाम में
सुबह 10:00 बजे बैजनाथ धाम से निकलकर ट्रेन द्वारा कोलकाता के लिए प्रस्थान दोपहर 1:30 बजे कोलकाता आगमन काली जी मंदिर दक्षिणेश्वरी मंदिर दर्शन करने के बाद रात्रि विश्राम कोलकाता में
प्रातः 5:00 बजे कोलकाता से गंगासागर के लिए रवाना एवं पूरा दिन भ्रमण करके रात्रि कोलकाता में आकर विश्राम
कोलकाता से प्रातः 9:00 बजे निकालकर ट्रेन द्वारा जगन्नाथपुरी के लिए प्रस्थान एवं जगन्नाथ पुरी शाम को 6:00 बजे आगमन रात्रि मंदिर दर्शन एवं रात्रि विश्राम जगन्नाथ पुरी में
जगन्नाथ पुरी मंदिर के प्रातः पुनः दर्शन करने के बाद गाड़ियों द्वारा कोणार्क मंदिर चंद्रभागा बीच साक्षी गोपाल और भुवनेश्वर में लिंगराज मंदिर के दर्शन करके रात्रि 9:00 बजे की ट्रेन से मारकापुर मल्लिकार्जुन को प्रस्थान
दोपहर 2:00 बजे मारकापुर रेलवे स्टेशन पर आगमन गाड़ियों द्वारा मल्लिकार्जुन को प्रस्थान शाम को मल्लिकार्जुन पहुंचकर मंदिर दर्शन एवं रात्रि विश्राम मल्लिकार्जुन में
प्रातः मल्लिकार्जुन में पातालगंगा साक्षी गणेश आदि मंदिरों के दर्शन करके शाम को 6:00 बजे मारकापुर आगमन ट्रेन द्वारा तिरुपति को प्रस्थान
तिरुपति प्रातः 4:00 बजे पहुंच कर होटल में नहा धोकर तिरुपति मंदिर दर्शन के लिए प्रस्थान एवं रात्रि वापस आकर तिरुपति में रात्रि विश्राम
तिरुपति से सुबह 10:00 बजे चलकर चेन्नई होते हुए कन्याकुमारी को प्रस्थान
कन्याकुमारी प्रातः 5:00 बजे आगमन सूर्योदय देखकर समुद्र स्नान कन्याकुमारी मंदिर दर्शन करने के बाद केरल में पद्मनाभम स्वामी के दर्शन करके रात्रि विश्राम वापस कन्याकुमारी में
कन्याकुमारी से सुबह 7:00 बजे की ट्रेन लेकर मदुरई आगमन मदुरई से गाड़ियों द्वारा रामेश्वरम को प्रस्थान रात्रि विश्राम रामेश्वरम में
मणि दर्शन करने के पश्चात समुद्र स्नान उसके बाद रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग तीर्थ दर्शन और बाद में धनुषकोडी विभीषण मंदिर आदि मंदिरों के दर्शन करके शाम को मदुरई गाड़ियों द्वारा वापस मदुरई में मीनाक्षी देवी के दर्शन करने के बाद रात्रि 11:00 बजे की ट्रेन झांसी दिल्ली आपके गंतव्य स्थान तक के लिए
ट्रेन यात्रा
आपके अपने निज निवास आगमन सुखद स्मृतियों के साथ
ऐसी के लिए 10,000 और नॉन एसी के लिए 5000 रुपये प्रति व्यक्ति देकर सीट बुक करें!
सभी जगह ट्रेन के बाद घूमने के लिए बसों /गाड़ियों की सुविधा होगी।
सुबह चाय नाश्ता, दोनो टाइम शुद्ध शाकाहारी भोजन, एवम पानी।
दवाइयां, कपड़े, गंगाजल, कुछ नाश्ता, समान कम से कम रखें।
सभी ठहराव पर यात्री और यात्री का समान पूर्ण रूप से सुरक्षित रहेगा।
लिफ्ट वाले होटल में रुकना । दो लोग एक कमरे में।
रेलवे विभाग द्वारा स्पेशल यात्रा के वास्ते जो भी नियम बनाये गये हैं (सामान, रेलवे टाईम टेबिल और बोगी चेकिंग के वास्ते) उनका पूर्ण रूप से यात्रियों को पालन करना अनिवार्य होगा। प्रत्येक विवाद का न्यायक्षेत्र केवल ऋषिकेश (देहरादून) होगा। उपभोक्ता समिति के अन्तर्गत आने वाले विवाद का भी न्यायक्षेत्र ऋषिकेश (देहरादून) ही होगा।
यात्रियों से अनुरोध है कि अपनी बुकिंग कराने के पश्चात् हैड ऑफिस में अवश्य सूचना दें ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि होने की संभावना ना हो। यात्री सीट बुक कराते समय संस्थापक स्व0 लाला शिवचरण लाल अग्रवाल का नाम, फोटो एवं यात्रा संस्था का नाम सावधानी पूर्वक पढ़कर ही सीट बुक करवायें।
प्रत्येक यात्री टाईम टेबल के अनुसार चलने को बाध्य होंगे, यदि किसी कारणवश कोई गु्रप से अलग होता है तो अगले स्टेशन/गन्तव्य पर यात्री अपने खर्चे पर पहुचेगें। संक्रमक रोगी, मादक पदार्थों का सेवन करने वाले अथवा झगडालू यात्री को यात्रा से पृथक करने का पूर्ण अधिकार व्यवस्थापक का होगा।
यदि कोई यात्री किन्हीं कारणवश अथवा अस्वस्थ होने की वजह से अपनी यात्रा अधूरी छोड़कर घर वापिस आना चाहेगा तो उस अवस्था में यात्री को व्यवस्थापक की तरफ से केवल घर तक पहुंचाने हेतु रेलवे का थ्री टायर स्लीपर क्लास टिकिट ही दिया जायेगा। किराया वापसी किसी भी अवस्था में देय नहीं होगा। यह व्यवस्था केवल यात्रा समाप्ति के 5 दिन पूर्व तक लागू होगी।
यात्रा में ट्रेन की उपलब्धता, समय के आधार पर निर्भर होती है अतः रेल के देर से पहुँचने, फ्लाइट लेट होने / बस खराब होने/ रेलवे द्वारा बदलाव/ मौसम खराब होने/साप्ताहिक अवकाश/ बन्द/ रैली आदि के कारण सें किसी स्थान पर दर्शन ना होने पर संस्था/ व्यवस्थापक द्वारा कार्यक्रम में जो भी बदलाव किया जायेगा, यात्रियों से निवेदन है कि परिस्थतियों को समझते हुए उसमें अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।
हमें कॉल करने में संकोच न करें। हमारे पास विशेषज्ञों की एक टीम है जो आपके सभी प्रश्नों का समाधान करेगी। धन्यवाद।